चैत्र नवरात्रि /
Navratri |
|
चैत्र नवरात्रि विक्रम संवत के आरंभ (चैत्र माष) में मनाया जाता है | चैत्र माष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च-अप्रैल महीने में होता है | नवरात्रि ऐसे तो वर्ष में दो बार मनाया जाता है : एक चैत्र माष में तो दूसरा आश्विन माष में | आश्विन माष की नवरात्रि दशहरा या दुर्गा पूजा के रूप में सम्पूर्ण भारत में मशहूर है| मगर चैत्र माष की नवरात्रि उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है |विक्रम संवत के प्रथम दिन को दक्षिण भारत में युगादी के नाम से मानते हैं | यह कर्नाटक, महाराष्ट्र और आँध्रप्रदेश का मुख्य पर्व है | कर्नाटक और आन्ध्रप्रदेश में जहाँ इसे युगादी कहते हैं, वहीँ महाराष्ट्र में इसे गुडीपडवा कहा जाता है |
|
|